कृपा गुरुवर की-15-Mar-2024
प्रतियोगिता हेतु
दिनांक: 15/03/2024
शीर्षक: कृपा गुरुवर की
पुण्य का काम करते शिक्षक,
ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं।
अपनी मेहनत के बल से,
विधार्थियों को निपुण बनाते हैं।
डाक्टर हो या फिर इंजीनियर,
या हो कोई नेता -अभिनेता।
समाज में होती इनकी वाहवाही,
इन्हें काबिल शिक्षक ही बनाते हैं।।
अ ,आ, इ, ई ,उ, ऊ सिखाते,
ए, बी, सी,डी, वन टू थ्री भी पढ़ाते।
बना देते हमें आइएएस, पीसीएस,
हमें मेहनत करना सिखाते हैं।
गुरु से मिलता जीवन को अर्थ,
बिना गुरू यह जीवन व्यर्थ।।
सही गलत की पहचान कराते हैं,
काँटो पर भी चलना सिखाते हैं।
त्याग का दूसरा नाम शिक्षक,
आत्मसमर्पण की पहचान शिक्षक।
जो करते नमन अपने गुरूओं को,
वह भगवान का आशीर्वाद पाते हैं।
शाहाना परवीन"शान"...✍️
Varsha_Upadhyay
16-Mar-2024 10:55 PM
Nice
Reply
Gunjan Kamal
16-Mar-2024 10:20 PM
👌👏
Reply
Mohammed urooj khan
16-Mar-2024 03:26 PM
👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾👌🏾
Reply